Skip to content

About Us

Nowaste Zindagi, उन सभी लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो अपने क्षणिक सुखों जैसे नशा, सिगरेट, आलस, व्यभिचार, मोबाइल एडिक्शन, पोर्न, हस्तमैथुन के एडिक्शन के कारण हमेशा खुद को किसी से कमतर समझते है।

Nowaste Challenge इसी लिए बनाया गया है कि कोई भी इंसान इसे करके अपनी ज़िन्दगी को सुधार सके।

Nowaste का मतलब क्या है ?

Nowaste, 6 शब्दों से मिलकर बना है जिसमें –

W का अर्थ – Weak Body (कमज़ोर शरीर ),

A का अर्थ – Alcohol Addiction ( नशा ),

S का अर्थ – Sperm Wasting ( वीर्यनाश/ व्यभिचार ),

T का अर्थ – Time Wasting ( समय बर्बाद)

E का अर्थ – Endless Scrolling ( मोबाइल एडिक्शन ) है।

यानि कि आपको nowaste Challenge के अंदर इन 6 चीज़ों को ना कहना है

(w) आपको वर्कआउट और अच्छी डाइट के ज़रिये अपने कमज़ोर शरीर को ना कहना है

(A) आपको हर तरह के नशे चाहे वो शराब का हो, सिगरेट, गुटखा या फिर उससे भी बड़े सूखे नशे, हर तरह के नशे को ना कहना है

(S) आपको अपनी जवानी की रक्षा करना है. आपकी मूल धातु वीर्य कभी भी व्यभिचार और हस्तमैथुन में बर्बाद नहीं होनी चाहिए

(T) आपको समय बर्बाद करने वाली हर चीज़ को ना कहना है. आलस में, काम को टालने में और फालतू की चीज़ों में आपका समय बर्बाद नहीं होना चाहिए।

(E) आपको मोबाइल एडिक्शन को ना कहना है, आपको एंडलेस स्क्रॉलिंग से अपने समय को बचाना है.

इन्हीं सब से मिलकर nowaste challenge बनता है जिसमें आपको 100 से लेकर 150 दिनों तक Nowaste Challenge करना होता है, जिससे आपको कई सारे फ़ायदे देखने को मिलने लगते है।